एक बार पॉलिसी खरीदने में पाओ ज़िन्दगी भर बीमा लाभ

जीवन आनंद
भारतीय जीवन बीमा निगम ने लोगों का आजीवन बीमा पॉलिसी में एक बार पॉलिसी खरीदने के बाद आजीवन बीमे की सुविधा दी है। यह पॉलिसी 18 से 50 साल तक का व्यक्ति खरीद सकता है। कम से कम एक लाख का का जीवन बीमा ले सकते हैं और अधिक से अधिक आय के हिसाब से के सकता है। अधिक बीमा लेने की कोई सीमा नहीं है। 
कोई व्यक्ति 162 रुपए प्रति दिन 20 साल तक जमा करने पर 20 लाख की मैच्योरिटी राशि प्राप्त कर सकता है। पॉलिसी की मैच्योरिटी होने के बाद भी बिना कोई प्रीमियम जमा किए 10 लाख का बीमा व्यक्ति के जीवन पर्यन्त रहता है। उसके बाद कोई प्रीमियम जमा करने की जरूरत नहीं है।
जीवन पर्यन्त लाभ : 
एलआईसी की इस पॉलिसी जीवन आनंद में पॉलिसी मैच्योर होने के बाद यही किसी समय व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 10 लाख की बीमा राशि एलआईसी की तरफ से दी जाती है। इसलिए इस पॉलिसी में जीवन पर्यन्त बीमा लाभ मिलता है। 
इस पॉलिसी के अन्तर्गत मिलने वाली राशि टैक्स फ्री होती है। 
पॉलिसी में प्रीमियम  मासिक, त्रैमासिक, छमाही और सालाना रूप में भरे जा सकते हैं।  
उदाहरण : 
आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं। एक व्यक्ति दीपक की उम्र 30 साल है। वह अपने जीवन पर 10 लाख का बीमा पॉलिसी खरीदता है। इसके लिए वह 162 रुपए प्रतिदिन जमा करता है। 20 साल प्रीमियम भरने के बाद उसे मैच्योरिटी के रूप में 20 लाख रुपए मिलते हैं। इसके लिए उसे किसी प्रकार का टैक्स भी नहीं देना पड़ता। उसके बाद भी उसका जीवन पर्यन्त बीमा जारी रहता है। उस प्रीमियम भरने की भी ज़रूरत नहीं। यदि इसके बाद उसकी कभी मृत्यु होती है तो जीवन बीमा के रूप में कम्पनी उसके परिवार को 10 लाख रुपए बीमा राशि के रूप में अदा करेगी।

Comments