एलआईसी की जीवन बीमा पॉलिसी में रोजाना 150 रुपए बचाकर पाओ 21 लाख

मनी बैक प्लान 921
भारतीय जीवन बीमा निगम ने समय समय पर लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से अलग अलग पॉलिसी लॉन्च की है। देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कम्पनी lic एलआईसी की मनी बैक प्लान में ऐसी सुविधा दी गई है जिसमें बिमार्थी को हर पांच साल बाद सुविधा के अनुसार राशि दी जाती है। 
मनी बैक स्कीम में दो प्रकार की स्कीम दी गई है जिसमें 20 साल और दूसरी 25 साल की पॉलिसी लॉन्च की गई है। 20 साल की पॉलिसी में 15 साल और 25 साल की पॉलिसी में 20 साल प्रीमियम भरने की सुविधा दी गई है।
25 साल की पॉलिसी में हर रोज 150 रुपए 20 साल तक जमा करके 21 लाख रुपए की मैच्योरिटी पाई जा सकती है।
मनी बैक सुविधा :
इस स्कीम के अन्तर्गत 5 साल बाद 135000/-, 10 साल बाद 135000/-, 15 साल बाद 135000/-, 20 साल बाद 135000/- की राशि मिलेगी। उसके बाद 16 लाख रुपए 25वें साल मिलेंगे। कुल मिलाकर 21 लाख की मैच्योरिटी मिलेगी।
इनकम टैक्स के अन्तर्गत यह पॉलिसी टैक्स फ्री पॉलिसी है। इस पॉलिसी में सारी राशि बिना टैक्स काटे मिलेगी। दूसरी तरफ हर प्रीमियम जमा करने पर भी इनकम टैक्स का लाभ मिलता है। 
यह पॉलिसी 13 साल से लेकर 45 साल तक के व्यक्ति ले सकते हैं। इस पॉलिसी में जीवन बीमा कम से कम 1 लाख से शुरू होकर आय के आधार पर अधिक से अधिक बीमा लिया जा सकता है। 
प्रीमियम मोड :
प्रीमियम महिनावार, त्रैमासिक, छमाही और सालाना प्रीमियम भरने की सुविधा दी गई है। 
बीमा :
व्यक्ति 150 रुपए रोजान जमा करके 9 लाख तक का बीमा ले सकता है। दुर्घटना बीमा दुगना होता है जो 18 लाख रुपए बनता है। पॉलिसी लेने के बाद किसी भी समय व्यक्ति की मृत्यु होने पर तुरंत ऑपचारिक्ताएं पूरी करने पर बीमा राशि मृतक के परिवार को दी जाती है। 
उदाहरण : 
राकेश एक कम्पनी में काम करता है। उसकी उम्र 30 साल है। उसने 150 रुपए रोजान के हिसाब से 9 लाख का जीवन बीमा लिया है। उसको 5 साल बाद 135000, 10 साल बाद 13000, 15 साल बाद 135000 और 20 साल बाद 135000 रुपए मनी बैक राशि मिली। फिर 25 साल बाद पॉलिसी की मैच्योरिटी पर उसे 16 लाख रुपए राशि मैच्योरिटी के रूप में मिलेगी। राकेश को ये सारी राशि टैक्स फ्री मिलेगी। 
ऑप्शन 2 : राकेश ने एक साल तक प्रीमियम जमा किया। परंतु दुर्भाग्यवश एक साल बाद दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो। जीवन बीमा कम्पनी ने 9 लाख जीवन बीमा और 9 लाख रुपए दुर्घटना बीमा के रूप में कुल 18 लाख रुपए राकेश के परिवार को अदा किए। 

Comments