जीवन शिरोमणि उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों के लिए तोहफा


LIC : 1 पालिसी,  3 फायदे। गंभीर बीमारियों से बचाव के साथ मिलेगा 1 करोड़ का फायदा
LIC ने जीवन शिरोमणि (Jeevan Shiromani) पालिसी तैयार की है। जो प्रोटेक्शन के साथ साथ बचत की पेशकश भी करती है। यह नॉन लिंक्ड प्लान है, जिसमें कम से कम 1 करोड़ रुपए सम एश्योर्ड की गारंटी मिलती है। सम एश्योर्ड वो धनराशि है, जो कस्टमर को एक बीमा कंपनी की तरफ से निश्चित तौर पर मिलती है।

भारतीय जीवन बिमा निगम ने ऐसी पालिसी लांच की है जो आपके जीवन को सुरक्षित करने के लिए बेहतर है। जिनके बारे में काफी कम लोग जानते हैं। एलआईसी की जीवन शिरोमणि योजना (टेबल नंबर 847) एक नई मनी बैक योजना है। यह एक नॉन-लिंक्ड, सीमित प्रीमियम पेमेंट मनी बैक योजना है। यह योजना विशेष रूप से एचएनआई (उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों) के लिए बनाई गई है। यह योजना गंभीर बीमारियों के लिए कवर भी प्रदान करती है और इसमें 3 वैकल्पिक राइडर्स भी उपलब्ध हैं।

जीवन शिरोमणि प्लान पॉलिसी टर्म के दौरान पॉलिसीहोल्डर्स की अचानक मृत्यु के मौके पर उसकी फैमिली को फाइनेंशियल सपोर्ट मुहैया कराता है। इस पॉलिसी में पॉलिसीहोल्डर्स के सरवाइवल यानी जीवित रहने की स्थिति में निश्चित अवधि के दौरान पेमेंट की सुविधा दी गई है. इसके अलावा मैच्योरिटी पर भी एकमुश्त रकम दी जाती है।
मिलने वाले सरवाइवल बेनिफिट :
सरवाइवल बेनिफिट यानी पॉलिसी होल्डर्स के जीवित रहने पर निश्चित भुगतान किया जाता है, जो इस प्रकार है-
** 14 साल की पॉलिसी में 10वें और 12वें साल सम एश्योर्ड का 30-30 फीसदी।
** 16 साल की पॉलिसी में 12वें और 14वें साल सम एश्योर्ड का 35-35 फीसदी।
** 18 साल की पॉलिसी में 14वें और 16वें साल सम एश्योर्ड का 40-40 फीसदी।
** 20 साल की पॉलिसी में 16वें और 18वें साल सम एश्योर्ड का 45-45 फीसदी।

बीमारी के इलाज के लिए :
किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में उपचार के लिए बेसिक सम एश्योर्ड का 10 प्रतिशत धनराशि का एकमुश्त भुगतान भी किया जाता है। इस पॉलिसी के माध्यम से आपको आसानी से लोन भी मिल जाता है, जिससे आप अपनी तात्कालिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। हालांकि बीमारी पॉलिसी में उल्लिखित 15 बीमारियों में से होनी चाहिए।


Comments